Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर, फरवरी से शुरू होगी IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा

हमें फॉलो करें रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर, फरवरी से शुरू होगी IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा
, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (20:51 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अगले महीने से अपनी ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करेगा, जो यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 22 मार्च, 2020 को ई-खानपान सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था। भारतीय रेलवे की खानपान व्यवस्था, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट संबंधी गतिविधियों का कार्यभार संभालने वाली आईआरसीटीसी विशेष रेलगाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने जा रहा है।

एक बयान में कहा गया है कि रेल मंत्रालय की अनुमति से आईआरसीटीसी फरवरी से चरणबद्ध तरीके से ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। शुरू में लगभग 250 रेलगाड़ियों के लिए लगभग 30 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणतंत्र दिवस परेड : नौसेना की झांकी में दिखेगी आईएनएस विक्रांत, 1971 के युद्ध अभियान की झलक