Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेलयात्रियों के लिए खुशखबर, अब आईआरसीटीसी पर बुक होंगे छह से ज्यादा टिकट

Advertiesment
हमें फॉलो करें रेलयात्रियों के लिए खुशखबर, अब आईआरसीटीसी पर बुक होंगे छह से ज्यादा टिकट
नई दिल्ली , शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (10:26 IST)
नई दिल्ली। रेलयात्रा करने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है। यात्री अगर अपना खाता आधार से लिंक कराते है तो वे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 6 से ज्यादा टिकट बुक करा सकेंगे। 
 
आईआरसीटीसी के अनुसार, यात्री अगर 1 महीने में 6 से ज्यादा टिकट बुक करना चाहते हैं, तो उन्हें अपना आईआरसीटीसी खाता आधार से लिंक कराना होगा। हालांकि, आधार से आईआरसीटीसी खाता लिंक होने पर भी यात्री महीने में 12 से ज्यादा टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।
 
webdunia
इस तरह आधार से लिंक करें आईआरसीटीसी खाता: खाते को आधार से लिंक करने के लिए आप लॉगइन करने के बाद होमपेज पर प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और आधार केवायसी पर क्लिक करें। यहां मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे डालने के बाद आपकी आधार डिटेल्स सामने आएंगी। इसे सब्मिट कर दें। इस तरह  आपका आधार नंबर आईआरसीटीसी खाते से लिंक हो जाएगा और आप नई सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशिया यात्रा पर ट्रंप, व्हाइट हाउस बोला- उत्तर कोरिया आतंकवाद का प्रायोजक