Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या भारतीय राजनीति के महानायक हैं नरेंद्र मोदी?

हमें फॉलो करें क्या भारतीय राजनीति के महानायक हैं नरेंद्र मोदी?
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (08:43 IST)
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 वर्ष के हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय राजनीति के धूमकेतु की तरह चमकते वह सियासी सितारे है जिनके व्यक्तित्व के बराबर कोई भी दूसरा शख्स सियासी फलक पर नजर नहीं आता है। लगभग 21 वर्ष से संवैधानिक पद पर विराजमान नरेंद्र मोदी राजनीति में आज उस पायदान पर आकर खड़े है कि जब उन्हें भारतीय राजनीति का महानायक कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। 
 
13 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री और पिछले 8 वर्ष से देश की बागडोर संभालने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व और कार्यशैली आज उनको एक अलग पायदान पर खड़ा करता है। आज देश की सियासत में नरेंद्र मोदी की बराबरी करने वाला कोई दूसरा विरोधी दलों में दूर-दूर तक नजर नहीं आता है। देश की राजनीति में नरेंद्र मोदी एक ऐसा नाम है जिसके सियासी कद के समाने हर कोई छोटा नजर आता है। 
 
अगर नरेंद्र मोदी को भारतीय राजनीति का महानायक कहा जाता है तो इसके एक नहीं कई कारण है। 2014 में नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भाजपा ने 10 साल बाद केंद की सत्ता में वापसी की। 2014 में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने दो तिहाई सीटें जीतकर सत्ता में धमाकेदार वापसी की। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को नरेंद्र मोदी के चेहरे और नेतृत्व में 282 सीटें मिली। नरेंद्र मोदी के ही करिश्माई नेतृत्व का कमाल था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 1989 के बाद पहली बार किसी पार्टी को  पूर्ण बहुमत मिला।
 
2014 के बाद 2019 में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ और बढ़ गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 300 का आंकड़ा पारकर 303 सीटें जीतकर सत्ता में जोरदार वापसी की। वहीं भाजपा के नेतृत्व में वाले एनडीए को 353 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महाविजय के महानायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। 

भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सत्ता में वापसी करने पर अमित शाह ने कहा था कि देश का हर वोट मोदी को गया। दरअसल भारतीय राजनीति के महानायक नरेंद्र मोदी लोकतंत्र में वोट की कसौटी पर भी पूरे तरह खरे उतरते है। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 2014 के मुकाबले 21 सीटें अधिक जीती। 2014 में जहां भाजपा को 282 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी वहीं 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 303 तक पहुंच गया।

2019 के चुनावों में भाजपा की सिर्फ सीटों में ही बढ़ोतरी नहीं हुई है बल्कि 2014 के मुकाबले 33 प्रतिशत अधिक वोट भी मिले हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को कुल 17.16 करोड़ वोट मिले थे लेकिन इस बार यह आंकड़ा 33.45 प्रतिशत बढ़कर 22.90 करोड़ को पार कर गया। आंकड़े यह भी बताते है कि भाजपा ने देश के 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए। वहीं अगर 2019 के लोकसभा चुनाव के कुल नतीजों की बात की जाए तो भाजपा ने 37.36% वोट हासिल किए थे।

नरेंद्र मोदी की भारतीय राजनीति के महानायक है इसको उनकी हर दिन के साथ बढ़ती लोकप्रियता भी साबित करती है। अगस्त 2022 में YouGov-Mint-CPR ने आजादी के 75 वर्ष पर जो सर्वे किया उसमें नरेंद्र मोदी आजाद भारत के इतिहास में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज हुए। नरेंद्र मोदी आज भारत के ही नहीं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार है। पिछले दिनों मॉर्निंग कंसल्ट सर्वेक्षण के एक सर्व में नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिया नेता में शुमार किए गए। इससे पहले नवंबर 2021 और जनवरी 2022 में वैश्विक रेटिंग में भी नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में शीर्ष पर थे। 
 
भारतीय राजनीति के महानायक नरेंद्र मोदी के चेहरे पर 2024 का चुनाव लड़ने जा रही भारतीय जनता पार्टी ने 51 फीसदी वोटर शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। अगर 2024 में भारतीय जनता पार्टी 51 फीसदी वोट हासिल कर लेती है तो भारतीय राजनीति में नरेंद्र मोदी सदी के महानायक के तौर पर और भी मजबूती के साथ स्थापित हो जाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सौरमंडल से बाहर जीवन? आकाशगंगा के कई ग्रहों पर मिले जल के संकेत...