Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 (13:04 IST)
Updated Date: Fri, 26 Jan 2024 (13:18 IST)
Nitish Kumar news in hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राजग में शामिल हो सकते हैं। वे भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना सकते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी राज्य के नए डिप्टी सीएम हो सकते हैं। मीडिया खबरों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 28 जनवरी को होने की संभावना है।
कहा जा रहा है कि जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन का टूटना लगभग तय है। भाजपा और जदयू में गठबंधन की तैयारियां हो गई है। जदयू ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को पटना बुला लिया है। इधर लालू यादव ने भी बिहार में राजद नेताओं की बैठक बुलाई है।
उल्लेखनीय है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने संबंधी मोदी सरकार के ऐलान के बाद बिहार में नीतीश कुमार का विपक्षी गठबंधन इंडिया से मोहभंग होता नजर आ रहा है। कांग्रेस समेत सभी दलों की नजरे बिहार के घटनाक्रम पर है। नीतीश ने ही इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी ऐसे में उनकी दूरी गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।
महागठबंधन में तनाव से भाजपा नेता भी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। बिहार भाजपा ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्ट पर कहा कि इंडी गठबंधन का हुआ द एंड।
हाल ही में उन्होंने जदयू अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी और इंडिया का संयोजक बनने का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें