Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आप विधायक से जुड़े परिसरों पर आईटी विभाग की रेड, दस्तावेज बरामद

अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई

हमें फॉलो करें आप विधायक से जुड़े परिसरों पर आईटी विभाग की रेड, दस्तावेज बरामद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 23 मार्च 2024 (12:55 IST)
arvind kejriwal news in hindi : आयकर विभाग (IT department) ने कथित कर चोरी की जांच के तहत शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुलाब सिंह यादव और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
 
मटियाला सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं : यादव (45) 2 बार के विधायक हैं और दिल्ली विधानसभा में मटियाला सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूत्रों ने बताया कि कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली के घुम्मनहेड़ा गांव में आप विधायक और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। सूत्रों ने कहा कि कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं और कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍या है ISIS-K जिसने ली मॉस्को में हमले की जिम्‍मेदारी, रूस को क्‍यों कर रहा टारगेट?