Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IT सेक्टर में बहार, 2023 के अंत तक 10 लाख को मिलेगा रोजगार

Advertiesment
हमें फॉलो करें IT सेक्टर में बहार, 2023 के अंत तक 10 लाख को मिलेगा रोजगार
, शुक्रवार, 13 मई 2022 (15:04 IST)
नई दिल्ली। घरेलू इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी (IT) और इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी इनेबल सर्विसेज (ITes) इंडस्‍ट्री 2023 के अंत तक 8 से 10 लाख लोगों को नौकरियां देगी।
 
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 2023 के अंत तक 10 लाख को रोजगार मिलेगा। उन्होंने साथ में एक खबर की लिंक भी शेयर की है। इसके अनुसार, आईटी कंपनियों में फिलहाल 45 लाख लोग काम कर रहे हैं।
कोरोना महामारी से उबरती अर्थव्यवस्था को आईटी सेक्टर ने बड़ा सहारा दिया है। इस सेक्टर में 12 महीने में 4-5 लाख कर्मचारी शामिल हुए हैं और फिलहाल ये मांग जल्‍द घटने वाली नहीं है।
 
उल्लेखनय है कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में बेरोजगारी दर 7.83 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो मार्च में 7.60 प्रतिशत थी। शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर अप्रैल के महीने में बढ़कर 9.22 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो इससे पिछले महीने 8.28 प्रतिशत थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharastra Bank Jobs 2022 : महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड में निकली वैकेंसी, 195 पदों पर होगी भर्ती