Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 (20:04 IST)
Updated Date: Mon, 07 Oct 2024 (10:26 IST)
Uttarakhand News : उत्तराखंड के ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नई टिहरी के तक्षिला के निकट शनिवार को एक बस पलटने से उसमें सवार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 7 जवान घायल हो गए। 39 जवानों को ले जा रही बस अपराह्न करीब 3:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जवानों को मामूली चोट लगी है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कहा कि 39 जवानों को ले जा रही बस अपराह्न करीब 3:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि सात जवान घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि जवानों को मामूली चोट लगी है और उन्हें एंबुलेंस में फकोट में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। भट्ट ने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour