Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कॉन्स्टेबल ने सरेआम बुजुर्ग पर बरसाए लात-घूंसे, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ निलंबित

Advertiesment
हमें फॉलो करें jabalpur news
, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (17:43 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो जबलपुर के रेलवे स्टेशन का है, जिसमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल एक बुजुर्ग को सरेआम पीटते नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा ये घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 की बताई जा रही है। पुलिस उच्चाधिकारियों के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।  
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिसकर्मी प्लेटफॉर्म पर गिरे हुए बुजुर्ग पर लात-घूंसे बरसा रहा है। बात यहीं खत्म नहीं होती। इसके बाद पुलिसकर्मी बुजुर्ग को प्लेटफॉर्म के किनारे पर लेकर आता और उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई करता है। 
हैरानी की बात तो ये है कि बुजुर्ग की पिटाई के दौरान आस-पास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि कई लोगों को घटना का वीडियो बनाते देखा जा रहा है। 
 
रेलवे पुलिस वायरल वीडियो को जांच कर रही है। पुलिस उच्चाधिकारियों के हवाले से खबर आई है कि आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।  
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्य प्रदेश में BJP ने 41 जिला पंचायत अध्यक्ष पर जीत का किया दावा, कांग्रेस ने 10 को बताया अपना