Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

हमें फॉलो करें दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
, बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (08:10 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद अब दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद आज निगम की ओर से इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एनडीएमसी ने अभियान के संबंध में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस से कम से कम 400 कर्मियों की तैनाती करने को कहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से मंगलवार को उत्तरी निगम आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ यूपी सरकार की तर्ज पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की अपील की। 
 
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया है। साथ ही पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक व्यक्ति पर मामले में आरोपी को पिस्तौल उपलब्ध कराने का आरोप है।
 
जहांगीरपुरी में शनिवार को शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
 
पुलिस ने कहा कि कड़े कानून के तहत जिनपर मामला दर्ज किया गया है उनमें हिंसा का कथित मुख्य साजिशकर्ता अंसार और सोनू शामिल हैं, जिसे शनिवार को हिंसा के दौरान एक वीडियो में गोलीबारी करते हुए देखा गया था। इनके अलावा सलीम, दिलशाद और अहिर के खिलाफ भी एनएसए लगाया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन-रूस युद्धः डोनबास पर क्यों टिक गई है पुतिन की नज़र?