Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने राजौरी जिले में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jammu Kashmir
, बुधवार, 14 जून 2017 (14:17 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर मोर्टार दागकर और गोलियां बरसाकर बुधवार को पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सैनिकों ने भी इसके जवाब में कार्रवाई की।
 
पिछले 4 दिनों में पाकिस्तान 8 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है। जनवरी के बाद से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 12 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा चुका है। संघर्षविराम उल्लंघनों की इन घटनाओं के दौरान एक आम नागरिक की मौत हो चुकी है और 7 अन्य घायल हो चुके हैं।
 
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा के पास भीमबेर गली में सुबह 5 बजे से 5.45 बजे तक अंधाधुंध तरीके से छोटे हथियारों से गोलीबारी की और 80 मिमी के मोर्टार दागे। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने कड़ी और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। बीते 12 जून को संघर्षविराम का 3 बार उल्लंघन हुआ।
 
पाकिस्तान की सेना ने 12 जून को पुंछ स्थित नियंत्रण रेखा के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर मोर्टार दागे थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यूबा को लेकर ओबामा के कुछ फैसलों को बदल सकते हैं ट्रंप