Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हत्या के दोषियों को जयंत के माला पहनाने पर बोले यशवंत, मैं नालायक बेटे का लायक बाप

हमें फॉलो करें हत्या के दोषियों को जयंत के माला पहनाने पर बोले यशवंत, मैं नालायक बेटे का लायक बाप
, शनिवार, 7 जुलाई 2018 (23:24 IST)
नई दिल्ली। झारखंड में लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के दोषियों को माला पहनाने को लेकर निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की शनिवार को उनके पिता यशवंत सिन्हा की आलोचना की।
 
 
यशवंत सिन्हा ने कहा कि पहले वे लायक बेटे के नालायक बाप थे लेकिन अब स्थिति उलट गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अपने पुत्र की करतूत को सही नहीं ठहराते। उन्होंने हाल में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
 
सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा कि पहले मैं लायक बेटे का नालायक बाप था। अब भूमिका बदल गई है। यह ट्विटर है। मैं अपने बेटे की करतूत को सही नहीं ठहराता। लेकिन मैं जानता हूं कि इससे और गाली-गलौज होगी। आप कभी नहीं जीत सकते। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अवैध निर्माण को लेकर सलमान और उनके परिवार के 5 सदस्यों को नोटिस