Publish Date: Mon, 26 Jul 2021 (22:32 IST)
Updated Date: Mon, 26 Jul 2021 (22:35 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 (JEE Advanced Exam 2021) की तारीखों की घोषणा कर गई है। यह परीक्षा 3 अक्टूबर 2021 को होगी। परीक्षा सभी कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
पहले यह परीक्षा जुलाई में आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के कारण इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग के लिए होने वाली इस परीक्षा में लाखों छात्र भाग लेते हैं।