Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड CM पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन, दोपहर 12.15 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

हमें फॉलो करें champai soren

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (07:28 IST)
  • चंपई सोरेन मुख्‍यमंत्री मनोनित
  • 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत
  • हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चुने गए थे JMM के नेता
Jharkhand CM champai soren : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर सवा बारह बजे राजभवन के दरबाल हॉल में होगा।
राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत कर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री पद पर यह मनोयन तब हुआ जब झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से जल्द से जल्द सरकार बनाने के उनके दावे को स्वीकार करने का आग्रह किया, क्योंकि राज्य में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।
 
यह स्थिति बुधवार को हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद से राज्य में मुख्यमंत्री न होने की वजह से थी और इसके कारण राजनीतिक संकट गहरा गया था।
 
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में झामुमो-नीत गठबंधन की सहयोगी पार्टी है।
 
यह पूछे जाने पर कि चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेंगे, ठाकुर ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के राज्य में प्रवेश करने से पहले शुक्रवार को दोपहर तक शपथ ले ली जाए।
इससे पहले, चंपई सोरेन ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर गुरुवार को राज्यपाल राधाकृष्णन से मुलाकात की और राज्य में भ्रम की स्थिति होने के चलते सरकार गठन के उनके अनुरोध को यथाशीघ्र स्वीकार करने का अनुरोध किया।
 
उन्होंने राज्यपाल को बताया कि हेमंत सोरेन (48) के इस्तीफे के बाद राज्य अभी बगैर मुख्यमंत्री का है और यहां राजनीतिक संकट गहरा गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं की आज होगी बैठक, संसद सत्र के दौरान रणनीति पर करेंगे चर्चा