Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम सोरेन ने जताया शोक

हमें फॉलो करें झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम सोरेन ने जताया शोक
, गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (12:24 IST)
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 में महतो ने फेफड़े का प्रतिरोपण कराया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण महतो को पिछले महीने चेन्नई ले जाया गया था। वे कोरोनावायरस से भी संक्रमित पाए गए थे।

         अपूरणीय क्षति!
एमजीएम हेल्थकेयर के चिकित्सक अपार जिंदल ने कहा कि महतो ने आज अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हनुमान जयंती शोभायात्रा के मद्देनजर दिल्ली के जहांगीरपुरी में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त