Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विदेश में एक लाख भारतीयों की नौकरी पर संकट, लेकिन मोदी सरकार मूकदर्शक : कांग्रेस

हमें फॉलो करें विदेश में एक लाख भारतीयों की नौकरी पर संकट, लेकिन मोदी सरकार मूकदर्शक : कांग्रेस
नई दिल्ली , मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (14:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विदेश में एक लाख से अधिक भारतीयों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
 
उसने यह भी दावा किया कि अमेरिका द्वारा भारतीयों के लिए विभिन्न श्रेणियों के वीजे पर अंकुश लगाने के बावजूद सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। 
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा, 'मोदी सरकार गलतियां कर रही है और विदेश में एक लाख से ज्यादा नौकरियों पर संकट है।'
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका भारतीयों के लिए एच4, एच1-बी और एल1 वीजा पर अंकुश लगा रहा है और भाजपा मूकदर्शक बनी हुई है। 
 
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि गले लगाने की कूटनीति (हगप्लोमेसी), बयानबाजी और प्रचार के बावजूद मोदी सरकार ने चुप रहने के अलावा और कुछ काम नहीं किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चौंकिए मत... गटर के मेनहॉल में घुसकर वोट मांग रहा है यह शख्स, जानना नहीं चाहेंगे....