Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेपी नड्डा का बड़ा बयान, काशी- मथुरा पर भाजपा का कोई प्रस्ताव नहीं, कोर्ट करेगा फैसला

Advertiesment
JP Nadda
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बड़ा देते हुए कहा कि काशी और मथुरा पर भाजपा का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस पर कोर्ट फैसला करेंगे और पार्टी उनका पालन करेगी।
 
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, नड्डा ने कहा, 'हम हमेशा सांस्कृतिक विकास की बात करते रहे हैं, लेकिन ये मुद्दे कोर्ट के फैसले और संविधान के हिसाब से सुलझाए जाएंगे। ऐसे में अदालत और संविधान इसपर फैसला लेंगे और भाजपा इनका पालन करेगी।'
 
रिपोर्ट के अनुसार, काशी और मथुरा में मंदिरों को हासिल करना भाजपा के एजेंडा में है या नहीं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पालमपुर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राम जन्मभूमि पार्टी के प्रस्ताव का हिस्सा था, लेकिन 'उसके बाद कोई संकल्प नहीं लिया गया है।'
 
उल्लेखनीय है कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े विवादों से जुड़ी कई याचिकाओं पर निचली अदालतें में सुनवाई चल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कहानी 200 साल से वीरान पड़े राजस्थान के कुलधरा गांव की