Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में जंगलराज : अरविन्द केजरीवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jungle raj in Delhi: Kejriwal दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्विटर केंद्र सरकार और उप राज्यपाल
, सोमवार, 6 जून 2016 (11:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए एक बार फिर केंद्र सरकार और उप राज्यपाल पर निशाना साधा है। दिल्ली में बढ़ रहे अपराध को लेकर केजरीवाल ने दिल्ली में जंगलराज करार देते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में उप राज्यपाल और केंद्र सरकार फेल हो गई है।
अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा है कि दिल्ली में पूरी तरह से जंगल राज है। उपराज्यपाल और प्रधानमंत्री मोदी कानून व्यवस्था बनाए रखने में फेल हो गए हैं। आखिर दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने क्या किया है...एलजी साहब/पीएम मोदी जी...कृपया कुछ कीजिए..ये दिल्ली में क्या हो रहा है?
 
केजरीवाल ने इस संबंध में दो ट्वीट किए। दोनों ही ट्वीट्स के साथ दो समाचार चैनलों की खबरों के ट्वीट रीट्वीट किए गए थे। इसमें से एक खबर नवजात बच्ची से रेप की घटना बता रही थी जबकि दूसरी मां के साथ दो बेटियों के हत्या की खबर थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाट आंदोलन का आज दूसरा दिन, 13 राज्यों में होगा धरना प्रदर्शन