Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रपति को नमस्कार करना भूल गए 'महाराज' सिंधिया..!

हमें फॉलो करें राष्ट्रपति को नमस्कार करना भूल गए 'महाराज' सिंधिया..!
, बुधवार, 7 जुलाई 2021 (20:39 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में बुधवार को शपथ समारोह के समय उस समय बड़ी विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई, जब राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिवादन करना भूल गए। 
दरअसल, शपथ लेने के बाद सभी मंत्री सर्वप्रथम राष्ट्रपति का अभिवादन करते हैं, उसके बाद वहां मौजूद लोगों का अभिवादन करते हैं। शपथ के बाद 'महाराज' सिंधिया सीधे कुर्सी पर जाकर बैठ गए। जब किसी के याद दिलाने पर उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने फिर राष्ट्रपति को नमस्कार किया। 
 
उल्लेखनीय है कि गुना से 4 बार लोकसभा सांसद रहे सिंधिया कुछ ही समय पहले भाजपा में शामिल हुए हैं। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने में एवं भाजपा की सरकार बनाने में सिंधिया ने अहम भूमिका निभाई थी। वे अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
हालांकि सिंधिया पिछला लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए थे। उन्हें गुना से कृष्णपाल सिंह यादव ने चुनाव हराया था। भाजपा में आने के बाद सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजा गया था। आज मोदी मंत्रिमंडल में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही मध्यप्रदेश के ही डॉक्टर वीरेन्द्र खटीक ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में दिखी UP विधानसभा चुनाव की झलक