Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'कच्चा बादाम...' गाने से मशहूर हुए भुबन बाड्‍याकर सड़क दुर्घटना में घायल

हमें फॉलो करें 'कच्चा बादाम...' गाने से मशहूर हुए भुबन बाड्‍याकर सड़क दुर्घटना में घायल
, मंगलवार, 1 मार्च 2022 (12:52 IST)
नई दिल्ली। हाल ही में कच्चा बादाम गाने से मशहूर हुए भुबन बाड्‍याकर (Bhuban Badyakar) पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके सीने में चोट आई है।  
 
जानकारी के मुताबिक भुबन को खबर है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित सरी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिस समय यह हादसा हुआ भुबन कार चलाना सीख रहे थे। घटना सोमवार रात की है। इस घटना में भुबन के सीने में चोट आई है। भुबन ने हाल ही में एक कार खरीदी थी। 
 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के एक गांव में मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर अपने गाने कच्चा बादाम की वजह से सुर्खियों में आए थे। भुबन के गाने की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि सेलेब्स से लेकर आम जनता तक इस गाने पर सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युद्ध के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ने शेयर की बंकर में पैदा हुए मासूम की तस्वीर, लिखी भावुक पोस्ट