और मां की चिता पर लेट गया बेटा : मृतक महिला का नाम भूरी देवी है। उसके सात बेटे हैं। छह बेटे एक साथ रहते हैं जबकि एक बेटा ओमप्रकाश अपने सभी भाइयों से अलग रहता है। जब मां की मृत्यु हुई तो ओमप्रकाश भी घर पहुंचा। मां की अर्थी को कंधा दिया। वह शमशान घाट तक चुपचाप साथ गया। ग्रामीणों ने जब मृतका कि चिता सजा दी और शव का अंतिम संस्कार करने की तैयार कर रहे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश बिफर गया। वह लकड़ी की चिता पर लेटकर हंगामा करने लगा। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। ग्रामीणों की समझाइश के बाद मामला बड़ी मुश्किल से शांत हुआ।चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्कार, पूरी खबर https://t.co/0tGDHHicIG#RajasthanNews #funeral #rajasthan #viralvideo pic.twitter.com/ecCdZjof4o
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) May 17, 2025