Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Wether Update: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ा, राजस्थान में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather update

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 13 मई 2025 (13:43 IST)
Southwest monsoon advances: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तरी भाग के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी वर्षा हुई।
 
इस अवधि में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के प्रभाव में वृद्धि हुई है। समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर हवा की गति 20 समुद्री मील से अधिक हो गई है और कुछ क्षेत्रों में यह 4.5 किलोमीटर तक बढ़ गई है।
 
आईएमडी ने बताया कि ‘आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन’ (ओएलआर) भी इस क्षेत्र में कम हुआ है, जो बादल छाए रहने का सूचक है। ओएलआर पृथ्वी से अंतरिक्ष में निकलने वाली विकिरण ऊर्जा का एक माप है, विशेष रूप से लंबी तरंग दैर्ध्य (जैसे कि इंफ्रारेड) पर। यह पृथ्वी की सतह और वायुमंडल द्वारा उत्सर्जित होती है। इसे उत्सर्जित स्थलीय विकिरण भी कहा जाता है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि ये स्थितियां इस क्षेत्र में मानसून के आगमन के लिए मानदंड को पूरा करती हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के अधिकतर भाग, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर क्षेत्रों, संपूर्ण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के शेष भागों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 
 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक : दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
राजस्थान में बढ़ेगा तापमान : मौसम विभाग ने राजस्थान में मंगलवार से तापमान बढ़ने और भीषण गर्मी का एक नया दौर शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 13 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू का नया दौर शुरू होने की संभावना है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यों चर्चा में है पाकिस्तान का किराना हिल्स, क्या इसी तोते में बसती है पाकिस्तान की जान