Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कंगना रनौत ने कांग्रेस को कहा अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद, पीएम मोदी पर क्या बोलीं?

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि चांद पर दाग हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी दाग नहीं है

Advertiesment
हमें फॉलो करें kangana ranaut on congress

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (08:16 IST)
Kangana Ranaut on Congress : हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे भ्रष्ट और अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद बताया। उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले देश भ्रष्‍टाचार के लिए जाना जाता था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। 
 
अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आईं अभिनेत्री ने कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने साहसिक निर्णयों और बेदाग ईमानदारी से उस धारणा को बदल दिया।
 
उन्होंने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में कई घोटाले हुए। 2014 से पहले, 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, चारा घोटाला जैसे कई घोटाले होते थे। उन्होंने कहा कि चांद पर दाग हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी दाग नहीं है।
कंगना ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया और कहा कि मंडी से पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्वाचन क्षेत्र को कोई राशि आवंटित नहीं की। रनौत ने दावा किया कि उन्होंने पिछले 8 महीनों में रामपुर से भरमौर तक मंडी के सभी इलाकों में 5 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
edited by :Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में राजनीतिक दलों को कौन देता है चंदा