Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी सबसे खतरनाक, कड़वे और जहरीले, कंगना ने ऐसा क्यों कहा?

हमें फॉलो करें राहुल गांधी सबसे खतरनाक, कड़वे और जहरीले, कंगना ने ऐसा क्यों कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 12 अगस्त 2024 (12:49 IST)
Kangana targets Rahul Gandhi: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं। वे कड़वे, जहरीले और विध्वंसक भी हैं। कंगना इससे पहले भी राहुल गांधी पर निशाना साध चुकी हैं। ALSO READ: नेता राजनीति नहीं करेगा तो क्या गोलगप्पे बेचेगा, शंकराचार्य पर भड़कीं कंगना रनौत
 
कंगना ने कहा कि राहुल गांधी का एजेंडा है कि यदि वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो देश को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को टारगेट कर रही है, जिसका राहुल गांधी रविवार रात को समर्थन कर रहे थे। कांग्रेस नेता इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। 
पहले भी राहुल पर निशाना साध चुकी हैं कंगना : भाजपा नेता कंगना ने कहा कि राहुल गांधी आप आजीवन विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए। इस देश के लोग आपको कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे। आप एक कलंक हैं। कंगना ने कुछ समय पहले भी राहुल को निशाने पर लिया था, जब राहुल ने चक्रव्यूह वाला बयान दिया था। तब कंगना ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की बातें करते हैं, उसे देखते हुए उनका ड्रग टेस्ट होना चाहिए। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनोखी सजा, छेड़छाड़ के आरोपियों को दिया 150 पौधे लगाने का निर्देश