Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कपिल मिश्रा बोले- अगला खुलासा दिल्ली की जनता को हिलाकर रख देगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kapil Mishra
नई दिल्ली , शनिवार, 13 मई 2017 (07:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका अगला खुलासा आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने वाली दिल्ली की जनता को हिलाकर रख देगा।
 
मिश्रा शुक्रवार को दिन में राजघाट गए, जहां से उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मिश्रा वहां रो पड़े। वे बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और चिकित्सकों ने शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।
 
उन्होंने कहा कि मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं इसलिए राजघाट आया हूं। शनिवार को मैं हनुमान मंदिर जाउंगा। रविवार को मैं नए खुलासे करूंगा जिसके बाद दिल्ली की जनता को झटका लगेगा, खासतौर पर उन्हें जिन्होंने आप पर विश्वास किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर की राजलक्ष्मी का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड टीम करेगी सम्मान