Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'आप' पर संगीन आरोप लगाते बेहोश हुए कपिल मिश्रा, अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
Kapil Mishra
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद्र केजरीवाल से नाराज चल रहे और प्राथमिक सदस्यता से निलंबित दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन बुलाकर 'आप' पर राजनीतिक चंदे में हेरा-फेरी का आरोप लगाया। लेकिन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कपिल शर्मा बेहोश होकर गिर पड़े। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वो पिछले पांच दिनों से अनशन पर थे। जहां से पुलिस उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई।
 
कपिल मिश्रा ने दावा किया, 'आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के सामने पार्टी के चंदे की ग़लत जानकारी दाखिल की।'

webdunia
कपिल मिश्रा का दावा है कि इसके जरिए काले धन को सफेद किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग भी की। उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने पैसों की कमी न होने के बावजूद लोगों से दस-दस रुपए का चंदा मांगकर देश की जनता को धोखा दिया। लोगों से 45 करोड़ की रकम आई और वेबसाइट पर केवल 19 करोड़ दिखाए गए, 25 करोड़ की सच्चाई कार्यकर्ताओं से छुपाई गई।'
 
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कपिल मिश्रा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, "जो बात बीजेपी बोलती है, वही कपिल बोलते हैं, चुनाव आयोग में चंदे का मामला उठाकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की मान्यता रद्द करने की माँग की थी। पूर्व चुनाव आयुक्त कुरैशी ने कहा था कि आप का चंदा सबसे ईमानदारी से लिया जाता है।"
 
पिछले दिनों कपिल मिश्रा ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के घर पर केजरीवाल को मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपए लेते देखा था। कपिल मिश्रा ने 400 करोड़ रुपए के पानी टैंकर घोटाले में अरविंद केजरीवाल के शामिल होने का आरोप लगाया है।

इसके अलावा कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार के वक्त हुए घोटाले की जांच में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जान-बूझ कर देरी कर रहे हैं। इसके बाद कपिल मिश्रा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले उन्हें केजरीवाल की कैबिनेट से मंत्री पद से भी हटा दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीरी युवक को जीप के बोनट पर बांधने वाले मेजर को सेना ने दी क्लीन चिट