Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कपिल सिब्बल बोले, CBI अब पिंजरे से बाहर लेकिन उसके पंख हुए भगवा

हमें फॉलो करें कपिल सिब्बल बोले, CBI अब पिंजरे से बाहर लेकिन उसके पंख हुए भगवा
, रविवार, 21 अगस्त 2022 (07:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी जो कभी पिंजरे में बंद तोता थी और वह अब पिंजरे से बाहर है, लेकिन उसके पंख भगवा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उसके पंखों के रूप में काम कर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई पर टिप्पणी करते हुए उसे पिंजरे में बंद तोता कहा था। इसी टिप्पणी को याद करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि पिंजरे में बंद तोते को अब खोल दिया गया है और उसके पंख अब भगवा हो गए हैं।
 
सिब्बल ने ट्वीट किया, 'सीबीआई जो कभी पिंजरे में बंद तोता थी वह अब पिंजरे से बाहर है। अब उसके पंख भगवा हैं और ईडी भी उसके पंखों के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई वही दोहराती है जो उसका मालिक कहता है।
 
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को सिसोदिया के घर और 30 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBI की छापेमारी पूरी तरह असफल रही, सिसोदिया के बारे में लगातार झूठ बोल रही BJP, AAP का आरोप