Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदला, Punjab और Haryana सरकार का बड़ा फैसला

हमें फॉलो करें चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदला, Punjab और Haryana सरकार का बड़ा फैसला
, शनिवार, 20 अगस्त 2022 (23:44 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदला जाएगा। शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ इस मुद्दे पर बैठक की।
 
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। हरियाणा और पंजाब सरकारें चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम अमर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने पर सहमत हो गई हैं। 
 
इससे पहले हरियाणा और पंजाब विधानसभा ने कई बार प्रस्ताव पारित किए लेकिन नामकरण नहीं हो सका। चंडीगढ़ हवाई अड्डे में भारत सरकार के अलावा हरियाणा व पंजाब की हिस्सेदारी है।
 
मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया कि पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने को सहमत हो गए। इस मुद्दे पर आज हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक हुई। चंडीगढ़ हवाई अड्डे के नाम को लेकर पूर्व में विवाद उत्पन्न हो गया था।
 
पंजाब सरकार ने वर्ष 2017 में मांग की थी कि मोहाली स्थित हवाई अड्डे का नाम ‘‘शहीद-ए-आजम सरदार शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’’ होना चाहिए।
 
हरियाणा सरकार को भगत सिंह के नाम पर आपत्ति नहीं थी, लेकिन उसने हवाई अड्डे के लिए इस नाम के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी।
 
हवाई अड्डे का टर्मिनल पंजाब के मोहाली में पड़ता है। यह 485 करोड़ रुपए की भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), पंजाब एवं हरियाणा सरकार की संयुक्त परियोजना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Railways News : रेलवे में बड़ा बदलाव, जूनियर रेलकर्मी प्रमोशन के लिए अपने सीनियर अफसरों का करेंगे मूल्यांकन