Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bharat Jodo Yatra : कारगिल युद्ध के नायक दीपचंद, अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर 'भारत जोड़ो यात्रा' में हुए शामिल

हमें फॉलो करें Bharat Jodo Yatra : कारगिल युद्ध के नायक दीपचंद, अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर 'भारत जोड़ो यात्रा' में हुए शामिल
, शनिवार, 19 नवंबर 2022 (01:13 IST)
शेगांव (महाराष्ट्र)। कारगिल युद्ध के नायक दीपचंद और बॉलीवुड अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर शुक्रवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। हरियाणा के हिसार के मूल निवासी दीपचंद ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान तोलोलिंग में एक हाथ और दोनों पैर गंवा दिए थे।

दिवंगत प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कारगिल विजय दिवस पर द्रास की अपनी यात्रा के दौरान कारगिल युद्ध के नायक दीपचंद को कारगिल योद्धा बताया था।

दीपचंद ‘आदर्श सैनिक फाउंडेशन’ में सक्रिय हैं और ड्यूटी के दौरान दिव्यांग हुए सैनिकों के कल्याण के लिए काम करते हैं। पार्टी ने बताया कि दिन में पैदल मार्च में अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं।(भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gujarat Election : सांसद रवि किशन ने गाया 'गुजरात मा मोदी छे', गीत में गांधीजी और सरदार पटेल का भी जिक्र