Publish Date: Wed, 29 Mar 2023 (11:58 IST)
Updated Date: Mon, 03 Apr 2023 (13:57 IST)
Karnataka assembly election dates announced: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि आयोग का मुख्य लक्ष्य निष्पक्ष चुनाव कराना है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को वोटिंग होगी, जबकि परिणाम की घोषणा 13 मई को की जाएगी।
कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, 173 सीटें सामान्य श्रेणी के लिए हैं।
चुनाव की घोषणा करते हुए
राजीव कुमार ने कहा कि...
-
कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा, जबकि परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
-
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 13 अप्रैल को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा।
-
20 अप्रैल से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
-
21 से 23 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी।
-
24 अप्रैल को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी।
-
राज्य में 58,000 से अधिक मतदान केंद्र होंगे। इनमें 28,866 शहरी मतदान केंद्र होंगे।
-
-
1300 से अधिक मतदान केंद्रों को विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा।
-
224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे।
-
100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे।
-
राज्य में कुल 42,756 ट्रांसजेंडर हैं, जिनमें से 41,000 पंजीकृत हैं।
-
1 अप्रैल तक जिनकी उम्र 18 साल होगी, वे विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे।
-
50 फीसदी मतदान केन्द्रों की वेब कास्टिंग होगी।
-
कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े।
-
240 मॉडल मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।
-
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
-
शहरी इलाकों में कम वोटिंग हमाले लिए बड़ी चुनौती
-
24 मई से पहले चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होगी
-
निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा लक्ष्य
-
कर्नाटक में 5.22 करोड़ वोटर
-
नए वोटर जोड़ने पर चुनाव आयोग का जोर
-
80 से ज्यादा उम्र के वोटर घर पर ही डाल सकेंगे वोट।