Karnataka Election: असली चाणक्य तो कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार हैं
Publish Date: Sat, 13 May 2023 (10:39 IST)
Updated Date: Sat, 13 May 2023 (14:06 IST)
Karnataka Election Results 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। ट्विटर पर लोग उन्हें चाणक्य कह रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि चाणक्य तो सब हैं, लेकिन तब तक जब तक कि असली चाणक्य की एंट्री न हो जाए।
आपको बता दें कि 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे जिसमें तीन प्रमुख पार्टी उमीदवार रहीं, बीजेपी, कांग्रेस और जेडीसी। ईसीआई के आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो अभियान ने सच में कर्नाटक को कांग्रेस के प्रति जोड़ लिया है। ईसी के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को 45 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 39 फीसदी वोट मिले हैं।
चुनाव परिणामों के बाद इंटरनेट पर कांग्रेस की जीत का जश्न काफी जोर शोर से मनाया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा कि जब तक सभी चाणक्य हैं, तब तक असली चाणक्य की एंट्री न हो जाए। असली चाणक्य के रूप में डीके शिवकुमार की फोटो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है।
इंटरनेट पर वायरल हुए ट्वीट में रोशन राय ने भाजपा की जीत का अनुमान लगाते हुए कहा कि पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त। साथ ही युवराज श्रीवास्तव ने कहा- सिंघम इस बैक।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में 10 मई को हुए मतदान के बाद के एग्जिट पोल में चाणक्य और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल काफी हद तक सही साबित हुए थे। चाणक्य ने जहां कांग्रेस को 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया था कि एक्सिस माय इंडिया 140 तक सीटें मिलने की बात कही थी।
अगला लेख