Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हत्या, जैसे ही गाड़ी से उतरे गोलियों से भूना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vinay Singh Murder

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (08:31 IST)
जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। विनय सिंह की हत्या के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना रोड और नेशनल हाइवे 33 को जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह हमला जमशेदपुर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जहां विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हमलावरों ने पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

मृतक विनय सिंह करणी सेना के तेजतर्रार नेता माने जाते थे और राज्य भर में उनकी सक्रियता काफी थी। उनकी हत्या को राजनीतिक और संगठनों के बीच बढ़ते तनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक खेत के पास मिला है। उनके शव के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। विनय सिंह का मोबाइल भी मिला है।

विनय सिंह वहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना दी गई थी कि विनय सिंह सुबह 11:30 बजे घर से निकले हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। उनके फोन की लोकेशन बालीगुमा में मिली। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है। बालीगुमा क्षेत्र में विनय सिंह की संदिग्ध हालात में हत्या के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया। मृतक का शव खेत में पिस्तौल और शराब की बोतलों के साथ मिला, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
Edited By: Navin Rangiyal 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप