Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Karwa Chauth 2022 moon rising : दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में दिखाई दिया चन्द्रमा, महिलाओं ने पूजन कर खोला व्रत

हमें फॉलो करें Karwa Chauth 2022 moon rising : दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में दिखाई दिया चन्द्रमा, महिलाओं ने पूजन कर खोला व्रत
, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (21:19 IST)
नई दिल्ली। देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth 2022 Weather Update) व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को पूजा (pooja time for karwa chauth 2022) के बाद चन्द्रमा  को अर्घ्य दिया जाता है।

पंचाग के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा (Karva Chauth Vrat Katha) जाता है। खबरों के मुताबिक देश के कई शहरों में चन्द्रमा निकलते ही महिलाओं ने विधिपूर्वक पूजन किया। देश की राजधानी दिल्ली में भी करवा चौथ का चन्द्रमा नजर आया है।
webdunia

महिलाओं ने चन्द्रमा को देखकर अपना व्रत खोला है। पंजाब में चांद निकलने के बाद महिलाओं ने अपना व्रत पानी पीकर तोड़ा। चंडीगढ़ में भी चांद नजर आ गया है। 

आसमान में चांद के दिखने के बाद महिलाओं ने चांद को अर्घ्य दिया और फिर पानी पीकर अपना व्रत खोला है। मुंबई में भी महिलाओं चन्द्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत को खोला। इंदौर में चन्द्रमा दिखते ही महिलाओं अर्घ्‍य-पूजन कर अपने व्रत को खोला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या दुनिया देगी रूस के जीते हुए प्रांतों को मान्यता? जानिए क्या कहता है इतिहास...