Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कठुआ बलात्कार पीड़िता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए : राजनाथ

Advertiesment
Kathua Gangrepe
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कठुआ बलात्कार पीड़िता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सिंह ने यहां कहा कि वह बच्ची के परिवार को उचित न्याय सुनिश्चित कराने के पक्ष में है जिसकी 3 माह पहले बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।


इस मामले पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। गौरतलब है कि बच्ची घुमंतू समुदाय से ताल्लुक रखती थी और जम्मू कश्मीर के कठुआ में अपने घर के पास से 10 जनवरी को लापता हो गई थी। कुछ दिन बाद उसका क्षत विक्षत शव मिला था।

मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 2 विशेष पुलिस अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं। उस पर साक्ष्य मिटाने के आरोप हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कठुआ गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, बार संगठनों को नोटिस