Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CCTV कैमरे पर भाजपा और कांग्रेस के विरोध पर बोले केजरीवाल, बांटते हैं दारू और पैसा...

Advertiesment
Arvind Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने का विरोध करने पर भाजपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला किया।
 
उन्होंने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि अगर दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लग गए तो भाजपा और कांग्रेस को चुनाव में दारू और पैसा बांटना मुश्किल हो जाएगा। कल एक भाजपा नेता ने बताया की LG को कहा गया है कि किसी भी तरह लोकसभा चुनाव के पहले सीसीटीवी कैमरे मत लगने दो।
 
उन्होंने सवाल किया कि भाजपा और कांग्रेस बताएं कि वो सीसीटीवी कैमरों का विरोध क्यों कर रहे हैं?
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सीसीटीवी के मुद्दे पर सभी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के साथ हो रही बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीसीटीवी पर एलजी अनिल बैजल की बनाई समिति की रिपोर्ट फाड़ दी। 
 
केजरीवाल का आरोप है कि एलजी अनिल बैजल की बनाई इस समिति की रिपोर्ट दिल्ली में लाइसेंस राज को बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में लिखा है कि कोई अगर दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा लगाएगा तो उसको पुलिस से लाइसेंस लेना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा बंपर ऑनलाइन डिस्काउंट...