Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल ने भक्त प्रह्लाद से की मनीष सिसोदिया की तुलना

हमें फॉलो करें केजरीवाल ने भक्त प्रह्लाद से की मनीष सिसोदिया की तुलना
, शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (15:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश और बच्चों की सेवा करने वालों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। केजरीवाल ने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के घटनाक्रम की तुलना हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की पौराणिक कथा से की।
 
उन्होंने कहा कि जैसे हिरण्यकश्यप प्रह्लाद को भगवान की पूजा करने से नहीं रोक सका, वैसे ही आज के प्रह्लाद को भी नहीं रोका जा सकता। उन्होंने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की तुलना परोक्ष तौर पर भक्त प्रह्लाद से की।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान् मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किए, ज़ुल्म किए। आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया पर न प्रह्लाद को वे तब रोक पाये थे, न अब रोक पायेंगे।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमला, ऑस्ट्रेलियाई पीएम से क्या बोले नरेंद्र मोदी...