Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में पूरी दिल्ली, बाहरी को न्योता नहीं

Advertiesment
Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरी दिल्ली को न्योता दिया गया है। किसी अन्य राज्य के मुख्‍यमंत्री या नेता को नहीं बुलाया गया है।
 
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आप नेता अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी, रविवार को सुबह 10 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्‍यमंत्री बनेंगे।
 
केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में सभी दिल्लीवासियों को आमंत्रि‍त किया गया है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आपका बेटा केजरीवाल फिर शपथ ले रहा है, ऐसे में पूरी दिल्ली को शपथ लेने के लिए आना चाहिए।
 
कहा जा रहा है कि केजरीवाल के मंत्रिमंडल में कोई भी नया सदस्य शामिल नहीं होगा और न किसी मंत्री को हटाया जाएगा अर्थात सभी पुराने चेहरे एक बार फिर मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में नीतीश कुमार को हराने के लिए AAP का चेहरा बनेंगे प्रशांत किशोर ?