Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi Flood : यमुना के बढ़ते हुए जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, केजरीवाल केंद्र से की अपील

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi Flood : यमुना के बढ़ते हुए जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, केजरीवाल केंद्र से की अपील
, बुधवार, 12 जुलाई 2023 (16:53 IST)
नई दिल्ली। Delhi Flood : दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर ने टेंशन बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।  राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के लगातार बढ़ते यमुना का जलस्तर अब तक के रिकॉर्ड 207.55 मीटर तक बढ़ने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। 
webdunia
केजरीवाल ने केंद्र से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से और पानी न छोड़ा जाए। 
webdunia
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि पिछले 2 दिनों से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है, हालांकि, हथनीकुंड बैराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है. केंद्र से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करें कि यमुना का स्तर और न बढ़े।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Google ने गोलगप्पों का जश्न मनाने के लिए बनाया डूडल