Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पहलगाम हमले को लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू की भारत को धमकी, कहा- हम पाकिस्तान के साथ हैं

पन्नू ने पहलगाम हमले को लेकर भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान को अलग थलग करने की साजिश की जा रही है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gurpatwant singh Pannu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 28 अप्रैल 2025 (12:50 IST)
Gurpatwant Singh Pannu supports Pakistan: पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच कुख्यात खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा भारत को पाकिस्तान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। 
 
हम पाकिस्तान के साथ : एक साक्षात्कार में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि यह न तो 1965 और न ही 1971 है, अब 2025 है। भारत को पाकिस्तान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा। उसने कहा कि हम पाकिस्तान की अवाम के साथ हैं। हम पाकिस्तान के साथ ईंट की तरह खड़े हैं। हम भारतीय सेना को पंजाब पार कर पाकिस्तान पर हमला नहीं करने देंगे। आतंकी पन्नू ने कहा कि पाकिस्तान को समझने की जरूरत है। हालांकि सिख उसको समझ चुके हैं। ALSO READ: पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही
 
पहलगाम हमले का दोष भारत पर मढ़ते हुए पन्नू ने कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए भारत ने ही पहलगाम में हमला करवाया है। इस हमले को लेकर राजनीति की जा रही है। पन्नू ने पहलगाम हमले को हिन्दुओं का नरसंहार बताया।  ALSO READ: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, हर भारतीय का खून खौल रहा है, पीड़ितों को न्याय मिलेगा
 
पाकिस्तान पर क्यों उमड़ रहा पन्नू को प्यार : दरअसल, पन्नू द्वारा पाकिस्तान को समर्थन किए जाने के पीछे उसके निजी हित हैं। उसने पाकिस्तान की सरकार के सामने शर्त रखी है कि वह अवाम के सामने खालिस्तान को मान्यता दें। सरकार ने यूएपीए के तहत पन्नू प्रतिबंध लगा रखा है। पन्नू की हत्या की साजिश करने का आरोप एक रॉ के अधिकारी पर लग चुका है। 
 
कौन है पन्नू : गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तान का समर्थन करने वाला सिख उग्रवादी है। पन्नू को सिख फॉर जस्टिस का संस्थापक और प्रवक्ता माना जाता है। इस संगठन की स्थापना 2007 में हुई थी। मूलत: अमृतसर के निकट बसे गांव खानकोट के रहने वाले पन्नू वर्तमान में अमेरिकी नागरिक है। उसने 1990 के दशक में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की थी। वह बतौर वकील अमेरिका में प्रैक्टिस भी करता है। उसने कनाडा में खालिस्तानी उग्रवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने की धमकी दी थी। वह कई बार भारत को धमकी दे चुका है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में 16 पाकिस्तानी YouTube चैनल ब्लॉक, पहलगाम रिपोर्टिंग पर 'BBC' को पत्र भेजा