Publish Date: Tue, 15 Jan 2019 (12:25 IST)
Updated Date: Tue, 15 Jan 2019 (12:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बेहद सर्द रही और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य न्यूनतम तापमान से दो डिग्री कम है।
अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 13 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक ने कहा, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.5 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।