Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आप की कलह पर कुमार विश्वास का ऐलान, बनाएंगे आप-2

हमें फॉलो करें आप की कलह पर कुमार विश्वास का ऐलान, बनाएंगे आप-2
नई दिल्ली , सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (11:08 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) में अंदरुनी कलह बढ़ती जा रही है। इसके चलते वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी है। विश्वास द्वारा किया गया आप पार्ट-दो का ऐलान अरविंद केजरीवाल के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। कार्यकताओं के मिले भारी समर्थन के बीच विश्वास ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में ऐलान किया कि अब आम आदमी पार्टी पार्ट-दो पर काम किया जाएगा।
 
पार्टी को बैक टू बेसिक पर ले जाया जाएगा। विश्वास ने 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं से बात की। इनमें दिल्ली के 46 विधानसभा क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने उनसे अलग-अलग तरह की शिकायतें की हैं। संगठन को लेकर भी उन्होंने शिकायतें की हैं। उन्होंने विधायकों से भी बात की और समस्याएं हल कराने को कहा।
 
उन्होंने कहा कि इस कार्यकर्ता संवाद की सफलता के बाद इस तरह के आयोजन अन्य क्षेत्रों में भी किए जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण व अंजलि दमानिया जैसे लोग पार्टी छोड़कर गए हैं। उन्हें साथ लाने के लिए उनके लोग बात कर रहे हैं।
 
उन्होंने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ की गई जांच पर भी सवाल उठाया। जब उनसे पूछा गया कि आम आदमी पार्टी पार्ट-दो का मतलब क्या एक अलग आम आदमी पार्टी बनाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि बहुत से लोग आंदोलन के समय नहीं थे, मगर सरकार बनने पर साथ आए हैं। ऐसे लोग आज निर्णय ले रहे हैं। ये सब नहीं चलेगा। पार्टी में कार्यकर्ता की सुनी जाएगी।
 
विश्वास ने कहा कि आज पार्टी में वायरस आ गया है। वायरस को दूर किया जाना है। यह वायरस पार्टी को इतना नुकसान पहुंचा रहा है कि हम रामलीला मैदान से 5 लाख की संख्या में चले थे और आज 5,000 पर आ गए हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया