Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुमार विश्वास नाराज, कहा- आप में सुप्रीमो नहीं हैं केजरीवाल

हमें फॉलो करें कुमार विश्वास नाराज, कहा- आप में सुप्रीमो नहीं हैं केजरीवाल
, गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (10:47 IST)
वरिष्ठ आप नेता और कवि कुमार विश्वास की अरविंद केजरीवाल से नाराजगी कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं है। उनका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस पर उन्होंने यह भी कहा दिया कि अरविंद केजरीवाल को आप का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था और वे पार्टी सुप्रीमो नहीं है।
 
विश्वास द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यालय में आमंत्रित किए गए पोस्टर में आप देख सकते हैं कि कुमार पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक बड़ी सी तस्वीर के सामने खड़े हुए हैं। कुमार विश्वास की यह तस्वीर पिछले हफ्ते रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित किए गए पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम की है।
 
webdunia
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार कुमार की इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि वे केजरीवाल को पार्टी का इकलैता चेहरा होने के लिए चुनौती दे रहे हैं।
 
इस मामले पर बात करते हुए कुमार विश्वास ने पहले तो इस पोस्टर का कोई भी मतलब होने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आप का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था और वे कांग्रेस और भाजपा की तरह पार्टी सुप्रीमो नहीं है, जिसमें पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष होता है।
 
उन्होंने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक आईटीओ स्थित पार्टी कार्यालय में रखी गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल का मोदी पर हमला, हर गुजराती पर 37 हजार करोड़ का कर्ज