Publish Date: Sat, 09 Oct 2021 (21:13 IST)
Updated Date: Sat, 09 Oct 2021 (21:18 IST)
लखनऊ। 2014 में अमेठी लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के दौरान प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की फाइलें अमेठी पुलिस ने शासन को भेज दी हैं। राज्यपाल ने कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की अनुमति प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में कोई भी पत्र प्राप्त होने से इंकार किया है। 2014 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस दौरान पुलिस ने सड़क जाम करने, उपद्रव करने व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कुमार विश्वास व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित अन्य के विरुद्ध 3 मुकदमे दर्ज कराए थे