Publish Date: Mon, 08 Jan 2024 (19:54 IST)
Updated Date: Mon, 08 Jan 2024 (20:01 IST)
Lakshadweep Vs Maldives : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप (Lakshadweep) यात्रा की फोटोज शेयर की और बवाल मच गया। पीएम मोदी ने भारतीय लोगों से विदेश की अपेक्षा भारतीय समुद्र तटों पर घूमने की अपील की थी। Lakshadweep को लेकर ट्रैवल सर्च में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रहा है।
इसकी जानकारी भारतीय ट्रैवल कंपनी मेक माय ट्रिप की ओर से दी गई। मेक माय ट्रिप के मुताबिक लक्षद्वीप (Lakshadweep) जाने के बाद से उसके मंच पर द्वीप के बारे में सर्च या खोज 3400 प्रतिशत बढ़ गई है। अब जानिए कहां कितना खर्च आएगा। पहले बात करते हैं मालदीव (Maldives) की-
मालदीव में कितना खर्चा : ट्रैवल वेबसाइट्स पर दी गई जानकारी के अनुसार 3 से 5 दिनों के मालदीव जाने का पैकेज 50 हजार से 3.5 लाख तक (प्रति व्यक्ति) हो सकता है। महंगे रिजॉर्ट में बुकिंग के कारण से बजट कम और ज्यादा हो सकता है। लग्जरी रिजॉर्ट में बुकिंग करते हैं तो आपका बजट 5 लाख के ऊपर भी जा सकता है। हालांकि ट्रैवल कंपनियों से पैकेज लेने पर बजट कम भी हो सकता है। मालदीव के लिए फ्लाइट टिकट की बात करें तो दिल्ली से मालदीव का किराया वन साइड 10 से 15 हजार से शुरू होता है।
क्या सस्ता है लक्षद्वीप : ट्रैवल्स टूर वेबसाइट्स के मुताबिक लक्षद्वीप में 5 दिन और चार रात का खर्च 25 से 50 हजार के आस-पास (प्रति व्यक्ति) है। लक्षद्वीप में आप एडवेंचर का भी लुत्फ ले सकते हैं। लक्षद्वीप में मिनिकॉय द्वीप, कदमत द्वीप, कवरत्ती द्वीप, कलपेनी द्वीप और थिन्नकारा द्वीप आप घूमने जा सकते हैं।
ये वहां के सबसे खूबसूरत बीचों में से हैं। लक्षद्वीप जाने के लिए आपको कोच्चि के अगत्ती एयरपोर्ट के लिए टिकट करनी होगी। यह कोच्चि से लक्षद्वीप द्वीप जाने का एकमात्र एयरपोर्ट है।
अगत्ती द्वीप पहुंचने से आप नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य द्वीपों तक जा सकते हैं। लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट टिकट की बात करें तो दिल्ली से लक्षद्वीप का एक तरफ का किराया 10 हजार से शुरू होता है। सर्दी के मौसम यानी अक्टूबर से मार्च तक आप लक्षद्वीप घूमने के लिए जा सकते हैं।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें