Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं पर गिरे पत्थर, 3 की मौत

हमें फॉलो करें kedarnath walkway accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 21 जुलाई 2024 (09:43 IST)
kedarnath landslide : उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। रास्ते में पहाड़ से पत्थर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 3 यात्री गंभीर है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 
 
यह दर्दनाक हादसा केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास हुआ। लैंड स्लाइड की वजह से पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में श्रद्धालु आ गए। हादसे से हादसे से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। 
 
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, आपदा कंट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से कई यात्री दब गए।
 
हादसे की सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी (एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ प्रशासन) मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में लग गई। 

राहत दल ने मौके से यात्रियों को रेसक्यू करते हुए अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 लोग मृत घोषित कर दिए गए, जबकि 8 तीर्थ यात्रियों को गौरीकुंड के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। मलबे और पत्थरों में अन्य लोगों के दबे होने की संभावना के चलते पुलिस का सर्च जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि केदारनाथ यात्रा इस वर्ष 10 मई को शुरू हुई थी। यात्रा 20 नवंबर 2024 को भाई दूज तक चलेगी। इसके बाद मंदिर 6 माह के लिए बंद हो जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

weather update : तेज बारिश में बही मोटर ट्रॉली, नागपुर के कॉलेज में फंसे 50 छात्रों का रेस्क्यू