Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से गई थी 135 लोगों की जान, देश में अब तक हुए ये हादसे

Advertiesment
हमें फॉलो करें pune bridge collapse

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पुणे , रविवार, 15 जून 2025 (18:22 IST)
महाराष्ट्र में पुणे जिले के मावल तालुका स्थित कुंडमाला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में इंद्रायणी नदी पर बने पुल का आधा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया, जिससे उस वक्त पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। घटना के समय मौके पर भारी भीड़ थी और शुरुआती जानकारी के मुताबिक 20 से 25 लोग लापता हैं और उनके नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। इसमें 5 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले भी देश में बड़े पुल हादसे हुए हैं। देखें उनकी लिस्ट-  
 
मोरबी में गिरा था सस्पेंशन ब्रिज
गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी। रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे।
बिहार में रेल ब्रिज हादसे में 130 लोगों की मौत
10 सितंबर 2002 बिहार के रफीगंज स्टेशन के पास रेल ब्रिज हादसे में करीब 130 लोगों की मौत हो गई थी। गया के पास रफीगंज के करीब स्थित नदी पर बने पुल पर हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी।
 
काडकुंडी नदी हादसा
21 जुलाई 2001 को केरल में कोझिकोड के पास स्थित काडलुंडी नदी पर बने एक रेलवे ब्रिज के ढहने से 57 लोगों की मौत हो गई थी। खबरों के मुताबिक चेन्नई के लिए मंगलौर-चेन्नई मेल पैसेंजर ट्रेन कोझिकोड के पास काडलुंडी नदी पुल पार कर रही थी, तभी चार बोगियां पटरी से उतर कर नदी में समा गईं।
 
भागलपुर में 150 साल पुराना पुल ढहा
2006 में बिहार के भागलपुर में पेडेस्ट्रियन (पैदल पुल) ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इसमें करीब 30 लोग मारे गए थे। यह करीब 150 साल पुराना ब्रिज था। यह ब्रिज जमालपुर-हावड़ा ट्रेन पर गिर गया था।
कोलकाता में ढहा था निर्माणाधीन ब्रिज  
31 मार्च 2016 को कोलकाता में निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर ब्रिज ढह जाने से करीब 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 लोग घायल हुए थे।
 
वाराणसी में ढहा था पुल
15 मई 2018 को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर 15 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की चपेट में एक मिनी बस, कार और कई बाइक्स आई थीं।   Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्‍तान ने फिर की नापाक हिमाकत, राजौरी में आतंकी घुसपैठ की कोशिश