Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol-Diesel Prices: बजट के बाद पेट्रोल डीजल के दामों में आया बदलाव, जानें क्या हैं ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol-Diesel Prices: बजट के बाद पेट्रोल डीजल के दामों में आया बदलाव, जानें क्या हैं ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 24 जुलाई 2024 (10:39 IST)
Petrol-Diesel Prices: लोकसभा में कल मंगलवार को केंद्रीय बजट (general budget) पेश कर दिया गया है। बजट पेश होने के बाद देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है। लेकिन बजट से ईंधन कीमतें प्रभावित नहीं हुई हैं। भारतीय तेल कंपनियां (OMCs) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अद्यतन करती हैं।
 
राजधानी दिल्ली समेत 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा और गुजरात समेत कुछ राज्यों में दाम बढ़े हैं जबकि जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों में ईंधन की कीमतें कम हुई हैं। आज बुधवार, 24 जुलाई को ताजा कीमतें क्या हैं, आप भी जानिए।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल की कीमत 92.35 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट : नोएडा में पेट्रोल 94.72 और डीजल 88.23, लखनऊ में पेट्रोल 94.64 और डीजल 87.66, आगरा में पेट्रोल 94.55 और डीजल 87.57, वाराणसी में पेट्रोल 95.50 और डीजल 88.35, पटना में पेट्रोल 105.18 और जल 92.04, भोपाल में पेट्रोल 106.47 और डीजल 91.84, देहरादून में पेट्रोल 93.51 और डीजल 88.34 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली से बैरंग लौटे नागर, आधी रात को CM डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, नरम पड़े तेवर