Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 26 जून 2024 (10:46 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (oil companies) ने आज बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों द्वारा हर रोज सुबह 6 बजे फ्यूल के दाम अपडेट होते हैं। दरअसल, देश के घरेलू बाजारों में पेट्रोल-डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (crude oil) की कीमत पर आधारित होती हैं। यही कारण है कि देश में हर रोज ईंधन की कीमतों को रिवाइज किया जाता है।
 
पिछले दिनों गोवा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य के लिए पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए थे। आज 24 जून को देशभर के अलग-अलग शहरों में फ्यूल के भाव को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम?

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम : दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 और गोवा में पेट्रोल 96.45 और डीजल 88.22 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विपक्ष के पास संख्या बल नहीं फिर भी लोकसभा स्पीकर के लिए नामांकन क्यों भरा?