Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (09:16 IST)
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil Price) की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने में आ रहा है। लेकिन हफ्तेभर से कच्चे तेल के भाव अभी स्थिर बने हुए हैं। अभी कच्चे तेल (Crude Oil) का दाम लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। दूसरी ओर आज भारतीय तेल कंपनियों ने आज शनिवार, 26 अक्टूबर के लिए नई कीमतें जारी कर दी हैं। जानें कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, टंकी भरवाने के पहले जानें ताजा भाव
 
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 में डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 में डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 में डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 में डीजल 92.32, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 में डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 में डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.83 में डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 में डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 में डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 में डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं।ALSO READ: Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में
 
पिछली मार्च में घटे थे दाम : भारत सरकार ने गत 15 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी। इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपए प्रति लीटर घटाए गए थे। केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी। अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं।
 
तेल कंपनियां जारी करती हैं दाम : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हालांकि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें क्या हैं आपके शहर में ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्‍ट्र में क्या खत्म होगी ठाकरे परिवार की दरार, मनसे नेता ने दिया बड़ा बयान