Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: यूपी में घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानें देशभर में क्या हैं ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: यूपी में घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानें देशभर में क्या हैं ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (10:07 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर नरमी देखी जा रही है। क्रूड की कीमतें (Crude prices) आज गुरुवार सुबह 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चली गई हैं। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 73 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों का पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के दामों पर असर पड़ता है लेकिन भारत में ईंधन की कीमतों में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है।

 
पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी : गुरुवार सुबह 6 बजे भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। देश के चारों महानगरों में से सिर्फ चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें कम हुई हैं जबकि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं, वहीं छत्तीसगढ़, दमन और द्वीप और गोवा समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं।
 
कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम कम हुए : उधर आंध्रप्रदेश और बिहार के अलावा कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम कम हुए हैं। विधानसभा चुनाव के बीच हरियाणा में पेट्रोल की कीमत में 0.13 पैसों की कमी आई है और 95.54 प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं उत्तरप्रदेश में भी दाम घटे हैं। आइए जानते हैं कि अन्य प्रमुख शहरों में क्या हैं कीमतें?

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल 92.35 और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 प्रति लीटर के भाव चल रहा है। इसी प्रकार गुरुग्राम में पेट्रोल 94.90 और डीजल 87.76, गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.83, लखनऊ में पेट्रोल 94.56 और डीजल 87.66 और जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 प्रति लीटर हो गया है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई को आज भी सता रहा है भारी बारिश का डर, IMD के अलर्ट के बाद स्कूल बंद