Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतें अपडेट, जानें अपने शहरों के ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतें अपडेट, जानें अपने शहरों के ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 29 जुलाई 2024 (11:42 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज 29 जुलाई को सुबह 6 बजे बदले गए भावों के अनुसार बिहार व महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है, वहीं कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी राज्य हैं, जहां आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 03.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।
 
इन राज्यों में बढ़े भाव : आज बिहार में बिहार में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 107.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे बढ़कर 94.01 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 26 पैसे बढ़कर 104.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे बढ़कर 91.06 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंह से लेकर प्राइवेट पार्ट तक यशश्री का सब कुचल डाला दरिंदे दाऊद ने